न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के बाद वनडे इंटरनेशऩल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक अस्थिर कॉन्ट्रैक्ट के तहत टी-20 इंटरनेशनल में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

35 साल डिवाइन ने न्यूज़ीलैंड की 17-खिलाड़ियों की महिला कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के सामने आने से पहले यह घोषणा की, क्योंकि वह सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। डिवाइन वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करेंगी और उसके बाद नया कप्तान चुना जाएगा। 

Advertisement

डिवाइन ने 2006 में 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वह न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला वनडे खिलाड़ी हैं, जो सूजी बेट्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड महिला वनडे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है। उनके नाम वर्तमान में आठ वनडे शतक भी हैं, जो बेट्स के बाद न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक हैं।

न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। उनके अलावा ली ताहुहू ने ही न्यूजीलैंड के लिए 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। 

डिवाइन ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए यह संन्यास लेने का सही समय है। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूँ कि मुझे न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मिला है, जिससे मैं समाधान ढूँढ़ने में सफल हो पाई हूँ, जिसका मतलब है कि मैं अभी भी व्हाइट फ़र्न्स को कुछ दे सकती हूँ।यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई जानता हो कि मैं इस टीम को अपना बेस्ट देने के लिए समर्पित हूँ।”

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

टी-20 चैंपियन टीम अपना वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार