Women's T20 Challenge 2020: ट्रेलब्लेजर्स (Trailblazers) ने गुरुवार को यहां शारजाह क्रिकेट मैदान पर खेले गए विमेंस टी20 चैलेंज 2020 के दूसरे मुकाबले में वेलोसिटी (Velocity) टीम को 9 विकेट से हरा दिया। ट्रेलब्लेजर्स की गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए वेलोसिटी टीम को 47 रनों पर रोक दिया और फिर उसकी बल्लेबाजों ने 7.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

यह चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स की पहली जीत है जबकि वेलोसिटी को पहली हार मिली है। वेलोसिटी टीम ने अपने पहले मैच में सुपरनोवाज को पांच विकेट से हराया था।

Advertisement

ट्रेलब्लेजर्स की ओर से दिएंद्रा डॉटिन ने सबसे अधिक 29 रन बनाए जबकि कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 6 रन बना सकीं। रिचा घोष 13 रनों पर नाबाद लौटीं।

डॉटिन ने 28 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि घोष ने 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।

वेलोसिटी की ओर से लेह कास्पेरेक ने एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेलोसिटी टीम की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई तक पहुंच सकीं। इस टीम ने 15.1 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा दिए।

Advertisement

शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 13 रन बनाए जबकि शिखा पांडे ने 10 तथा लेह कास्पेरेक ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया।

ट्रेलब्लेजर्स की ओर से सोफी एस्लेस्टन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि झूलन गोस्वामी और राजेश्वरी गायकवाड ने दो-दो सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।

सोफी ने 9 रन खर्च करते हुए कप्तान मिताली राज (1), वेदा कृष्णमूर्ति (0), सुषमा वर्मा (1) और जहांआरा आलम (1) के विकेट लिए।

Advertisement

वेलोसिटी का यह दूसरा मैच है जबकि ट्रेलब्लेजर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार