बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज़ सौम्या सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज नाथन एलिस को दूसरे वनडे के दौरान ऐसा छक्का मारा जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एलिस सरकार को एक शॉर्ट गेंद डालते हैं जिसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार रहते हैं।
सरकार रोहित शर्मा की तरह गज़ब की पोजिशन में आते हैं और पुल शॉट लगा देते हैं। उनके बल्ले और गेंद के बीच इतना कमाल का कनेक्शन होता है कि गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरती है। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इस मैच में भी उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया कप्तान के फैसले को गलत साबित करते हुए पहले तीन विकेट बिना खाता खुले ही चटका दिए। हालांकि, मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट के अर्द्धशतकों के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकवरी करने में सफल रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन था तभी बारिश आ गई और उसके बाद अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे नहीं बढ़ने दिया। बांग्लादेश को 42 ओवर में 192 रन का टारगेट मिला जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं और अभी भी उनको जीत के लिए 70 रन की दरकार है जबकि हाथ में सिर्फ 6 विकेट हैं।