कोलकाता, 4 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मशहूर गायक सोनू निगम के साथ 'क्रिकेट वाली बीट' गाने के लिए अपने साथी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बधाई दी है।
Advertisement
गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, "शानदार काम सचिन तेंदुलकर..प्रतिभासिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं की जा सकती।"
Advertisement
सचिन के संगीत के प्रति प्यार से सब वाकिफ हैं। वह सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आयडल-9 के ग्रैंड फिनाले के दौरान रविवार को एक वीडियो में देखे गए। इस कार्यक्रम में सचिन मुख्य अतिथि थे। सचिन और सोनू का यह गीत अभी सोशल मीडिया पर जारी नहीं हुआ है। यह अभी सचिन के नए एप पर उपलब्ध है, जिसे उनके प्रशंसक हासिल कर सकते हैं।
यहां देखें सौरव गांगुली का ट्वीट
@sachin_rt well done Tendulkar .. great stuff .. talent not restricted to batting only
Advertisement