12 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हुए हैं। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में विंडीज के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे जो टी-20 में उसका तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

Advertisement

भारत की ओर से बुधवार देर रात खेले गए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 70, लोकेश राहुल ने 91 और रोहित शर्मा ने 71 रन बनाए थे।

Advertisement

गांगुली ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, "किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारत सीरीज हारेगा..जीत हैरान करने वाली नहीं है..जो चीज सबसे हटकर रही वो थी बैखौफ बल्लेबाजी जो अब हम टी-20 में देखेंगे..कोई भी टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहा बल्कि जीत के लिए खेल रहा है। शाबाश।"

इस शानदार बल्लेबाजी से राहुल और कोहली को ताजा टी-20 रैंकिंग में फायदा भी हुआ है। राहुल छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि कोहली 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुंबई में खेले गए मैच में भारत ने विंडीज को 67 रनों से मात दे तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार