29 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त है। 

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोहली एंड कंपनी के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं और उनका मानना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर वर्ल्ड में बेस्ट है। 

Advertisement

गांगुली ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा,“भारत ने यहां (न्यूजीलैंड) ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और न्यूजीलैंड को उनके घर में ही मात दे दी है। खिलाड़ियों का विश्वास शानदार है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि गेंदबाज उन्हें 50 ओवर के अंदर की आउट कर रहे हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में यह शानदार साल है। 

गांगुली ने आगे कहा, “ कुल्चा (कुलदीप यादव औऱ युजवेंद्र चहल) के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं। खासकर रोहित और कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया की किसी भी टीम के पास ऐसा टॉप ऑर्डर नहीं है। इंडिया वनडे क्रिकेट में बाकी टीमों से आगे है। इस बार हमें बेस्ट वर्ल्ड कप में से एक देखने को मिलेगा।”

 उन्होंने कहा, “ एक टीम 200 या 250 रन का टारगेट देकर भारत को नहीं हरा सकती, भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया है कि उनके पास बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने की क्षमता है। जब भी दबाव होता है तो रोहित,विराट,केदार या धोनी छक्का जड़ देते हैं। उन्हें पता है कि दबाव को कैसे संभाला जाता है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार