Sourav Ganguly And BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने पद से हटने जा रहे हैं और जब से ये खबर फैंस के बीच पहुंची है वो इस खबर से हैरान हैं। गांगुली की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोज़र बिन्नी को अध्यक्ष पद बनाने की खबरें चल रही हैं। इन खबरों के बीच बंगाल में सियासी गहमागहमी भी तेज़ हो गई है।

Advertisement

गांगुली के इस्तीफे की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीति काफी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने गांगुली को उनके पद से हटाए जाने के बाद तीखा हमला बोला है और कहा है कि गांगुली ने बीजेपी में जाने से मना कर दिया इसीलिए उन्हें उनके पद से हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टीएमसी का ये भी कहना है कि अगर गांगुली को हटाय़ा जा रहा है तो जय शाह अपने पद पर कैसे बने रह सकते हैं।

Advertisement

एएनआई से बात करते हुए टीएमसी के नेता डॉ. एस सेन ने कहा, 'अमित शाह कुछ महीने पहले सौरव गांगुली के घर गए थे। जानकारी है कि गांगुली को बीजेपी में शामिल होने के लिए बार-बार संपर्क किया गया था। शायद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए सहमति नहीं दी और इसीलिए वो राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हो गए हैं। अमित शाह के बेटे को बीसीसीआई सचिव के रूप में बरकरार रखा गया, लेकिन नहीं गांगुली।'

वहीं, तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी गांगुली को पद से हटाए जाने पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया और कहा,'बीजेपी ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच ये संदेश फैलाने की कोशिश की थी कि गांगुली बीजेपी में शामिल होंगे। ये ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का एक उदाहरण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई के सचिव पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन गांगुली अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकते।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार