वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऐसा लगता है कि भारत बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक जाएगा।हालांकि, इसी बीच रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली के चले जाने के बाद रोहित शर्मा सभी प्रारूपों में भारतीय कप्तान बनने के लिए तैयार नहीं थे।

Advertisement

गांगुली ने कहा कि रोहित सभी प्रारूपों में भारत का नेतृत्व करने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने ही अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेने के लिए राजी किया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में जिस तरह से रोहित के नेतृत्व में मेन इन ब्लू ने प्रदर्शन किया है, उससे वो काफी खुश हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली ने कोलकाता टीवी को रोहित शर्मा के बारे में बताते हुए कहा, "रोहित शर्मा (तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी लेने को लेकर) उत्सुक नहीं थे। ये उस स्तर तक पहुंच गया था जहां मैंने उनसे कहा था कि 'आपको हां कहना होगा अन्यथा मैं घोषणा कर दूंगा।' क्योंकि वो एक उत्कृष्ट कप्तान हैं और विराट कोहली के जाने के बाद, वो भारत का नेतृत्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति थे। मैं जो देख रहा हूं उससे आश्चर्यचकित नहीं हूं।"

गांगुली ने आगे कहा, "टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल जैसा बहुत सारा क्रिकेट हो रहा है और वो पहले से ही वहां कप्तान था, उस पर बहुत दबाव था। इसलिए उसके पास बहुत कुछ था। लेकिन भारत का कप्तान होने से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मुझे खुशी है कि उसने ऐसा किया। इसके परिणाम देखकर मुझे ख़ुशी होती है।"

Also Read: Live Score

सौरव गांगुली ने भारत के मुख्य कोच के रूप में अब तक के काम के लिए राहुल द्रविड़ की भी प्रशंसा की। उनका मानना है कि द्रविड़ परिणाम देने के लिए समय के हकदार थे और वो भारतीय ड्रेसिंग रूम में जो माहौल लेकर आए हैं उससे खुश हैं। गांगुली ने कहा, "उनका एक युवा परिवार है, दो छोटे बच्चे हैं। साथ ही, उन्होंने जीवन भर क्रिकेट खेला है। इसलिए कोचिंग करना आसान नहीं है, लेकिन वो भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचकर सहमत हुए और मैं चाहता हूं कि वो भविष्य में ऐसा करें। एक कोच को समय दिया जाना चाहिए। एक कोच के लिए 3-4 महीनों में तुरंत परिणाम देना कोई जादू नहीं है। उसे चीजों को बदलने के लिए समय चाहिए जो उसके पास अभी है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार