28 मई। मुंबई (CRICKETNMORE) चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया है।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए शेन वाटसन 57 गेंदों 11 चौके और छह चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए। 

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद पूर्व कप्तान गांगुली ने भी ट्विट किया और इस जीत को सुपर शो करार दिया। गौरतलब है कि सीएसके की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी 30 साल से ज्यादा के हैं।

ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि सीएसके की टीम आईपीएल 2018 का खिताब जीत पाएगें। लेकिन धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने कमाल कर दिखाया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार