India vs South Africa 2nd Test Day 2: भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (22 नवंबर) चायकाल तक साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। बता दें कि इस मुकाबले में पहली बार भारत में किसी टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया जाएगा। 

Advertisement

पहले सत्र के अंत रयान रिकल्टन 35 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका को एकमात्र झटका मार्करम के रूप में लगा,जिन्होंने 81 गेंदों में 38 रन बनाए और चाय से पहले आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। 

बता दें कि पारी के सातवें ओवर में मार्करम को एक जीवनदान मिला, जब बुमराह की गेंद पर स्लिप में केएल राहुल ने आसान सा कैच छोड़ दिया। उस समय मार्करम 4 रन पर थे और साउथ अफ्रीका का कुल स्कोर 12 रन था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी आए हैं। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हुए, शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हे और उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह साईं सुदर्शन टीम को मौका मिला है। 

टीमें:

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार