साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN Test Series) के बीच 21 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा जिसके लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम में 30 साल के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी (Senuran Muthusamy) की एक साल बाद वापसी हुई है।

Advertisement

सेनुरन मुथुसामी एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं जो कि स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने साल 2019 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था जिसके बाद से वो अब तक साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ 3 मैच ही खेल पाए। इस दौरान उन्होंने 105 रन बनाए और 2 विकेट झटके। ये भी जान लीजिए कि सेनुरन मुथुसाली ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। तब से ही वो मौके का इंतजार कर रहे थे जो कि अब उन्हें मिला है।

Advertisement

उनके अलावा साउथ अफ्रीका की मैनेजमेंट ने बांग्लादेश की कंडीशन को ध्यान में रखते हुए केशव महाराजा और डेन पीड्ट जैसे स्पिनर भी टीम में शामिल किये हैं। इसके अलावा 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ एक ही अनकैप्ड प्लेयर शामिल किया गया है जो कि मैथ्यू ब्रीट्ज़के हैं।

गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में 21 अक्टूबर से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच चट्टोग्राम में 29 अक्टूबर से शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, डेन पीड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार