South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए मार्करम दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे और 237 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके जड़े।
यह चौथी बार यह है कि जब मार्करम ने एक टेस्ट मैच की चौथी पारी में 200 या उससे ज्यादा गेंद खेली हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार चौथी पारी में 200 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
उनके अलावा सुनील गावस्कर और यूनिस खान ने भी चार-चार बार यह कारनामा किया है।
चौथी पारी में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा गेंद
ज्यॉफ्री बॉयकॉट- 7 बार
माइकल एथरटन- 5 बार
सुनील गावस्कर- 4 बार
यूनिस खान- 4 बार
एडेन मार्करम-4 बार
इस मुकाबले की पहली पारी में मार्करम ने 67 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त बना है।
421 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 6 विकेट हासिल किए। उनके लावा मैट रेनशॉ ने 2 विकेट, कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 106 रन की बढ़त मिली।
इसकते बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर घोषित की।
Also Read: LIVE Cricket Score