11 नवंबर,(CRICKETNMORE)। डेविड मिलर और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के शानदार शतकों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने होबार्ट में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 40 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

321 रनों के विशाल लक्ष्य का पीथा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 280 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉर्न मार्श  102 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 76 गेंदों में 63 रन की पारी खेली।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करनो उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत खराब रही और 39 रन के कुल स्कोर पर टॉप 3 खिलाड़ी क्रिस लिन, एरॉन फिंच और ट्रेविस हेड पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टोइनिस ने मार्श के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। अंत में एलेक्स कैरी ने 42 रन और ग्लैन मैक्सवेल ने 35 रन का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और कागिसो रबाडा ने 3-3, वहीं ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 औऱ लुंगी नगिडी ने 1 विकेट चटकाया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी साउथ अफ्रीका टीम के लिए डेविड मिलर ने 108 गेंदों में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 139 रन, वहीं डु प्लेसिस ने 114 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका ने पहले तीन विकेट सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मिलर औऱ डु प्लेसिस ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 252 रन जोड़े। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका द्वारा किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क,मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो, वहीं जोस हेजलवुड ने एक विकेट हासिल किया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार