Australia vs South Africa 2nd ODI Highlights:  लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) की बेहतरीन गेंदबाजी और मैथ्यू ब्रीट्ज़के (Matthew Breetzke) ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के शानदार अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (22 अगस्त) को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीकी ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज हराई है और ऐसा करने वाली वह पहली टीम बनी है। वहीं साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 49.1 ओवर में 277 रन बनाए।  ब्रीट्ज़के और स्टब्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन  साझेदारी की। ब्रीट्ज़के ने अपना करियर के लगातार चौथे वनडे में 78 गेंदों में 88 रन की पारी खेली, वहीं स्टब्स ने 87 गेंदों में 74 रन बनाए।  इसके अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 39 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 3 विकेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट, जोश हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 7 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। जोश इंग्लिश ने कैमरून ग्रीन ने मि कर चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इसके अलावा मेजबान टीम के लिए कोई और बड़ी साझेदारी नहीं हुई। इंग्लिश ने शानदार बल्लेबाजी की औऱ 74 गेंदों में 87 रन और ग्रीन ने 54 गेंदों में 35 रन बनाए। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन था और 18 रन के अंदर आखिरी 5 विकेट गिर गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 37.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने 5 विकेट, नांद्रे बर्गर और सेनुरन मुथुसामी ने 2-2 विकेट, वियान मुल्डर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार