Namibia vs South Africa, 3rd ODI: कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की शानदार गेंदबाजी के बाद जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) और कॉनर एस्टरहुइजन (Connor Esterhuizen) के अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार (13 सितंबर) को विंडकोह के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में नामीबिया को 9 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम को 7 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 36.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई। 
मेजबान टीम के लिए जेन ग्रीन ने 42 गेंदों में 33 रन, ओपनर अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 68 गेंदों में 31 रन और लॉरेन स्टीनकैंप ने 36 गेंदों में 23 रन बनाए। 

फोर्टुइन ने साउथ अफ्रीका के लिए 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उसके अलावा क्वेना मफाका, नकाबायोमज़ी पीटर ने 2-2 विकेट, कोर्बिन बॉश ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

जवाब में साउथ अफ्रीका ने 21.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। हरमन औऱ एस्टरहुइजन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 150 रनों की साझेदारी की। 
टॉप स्कोरर रहे हरमन ने 59 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे।  वहीं एस्टरहुइजन ने 68 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Also Read: LIVE Cricket Score

नामीबिया के लिए एकमात्र विकेट वाल्डो स्मिथ ने लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार