New Zealand vs South Africa Test: साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को यहां हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन छह विकेट झटककर टीम को 198 रन से हरा दिया। गेंदबाज कागिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज ने 3-3 विकेट झटके। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा रही, हालांकि पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 276 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।

Advertisement

इस करारी हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का 90 साल का इंतजार खत्म नहीं हो पाया। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला गया था। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक लगाते हुए 92 रन की पारी खेली, हालांकि, वे आठ रन के साथ शतक से दूर रहे और गेंदबाज की चपेट में आ गए। वहीं, सलामी जोड़ी टॉम लाथम और विल यंग के जल्दी आउट होने से टीम की शुरुआत धीमी रही। हेनरी निकोलस भी सात रन बनाकर आउट हो गए।

मिशेल (24) और टॉम बलंडल (44) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी जल्दी आउट हो गए। न्यूजीलैंड टीम ने दस विकेट खोकर 227 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर : साउथ अफ्रीका : 364 और 354/9 (वेरेने नाबाद 136, रबाडा 47, साउदी 2/90, हेनरी 2/81)। न्यूजीलैंड : 293 और 227 (डेवोन कॉनवे 92, टॉम ब्लंडल 44, कैगिसो रबाडा 3/46, मार्को जानसेन 3/63, केशव महाराज 3/75)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार