South Africa vs Pakistan 1st T20I Highlights: डेविड मिलर ( David Miller) की तूफानी पारी औऱ जॉर्ज लिंडे (George Linde) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने मंगलवार (10 दिसंबर) को डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। जिसमें मिलर ने 40 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली। वहीं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लिंडे ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के जड़े। इन दोनों के अलावा मेजबान टीम का कोई और बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट, अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट और सुफियान मुकीम ने 1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 8 विकेट गवाकर 172 रन ही बना सकी। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज औऱ कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदों में 5 चौकें और 3 छक्कों की बदौलत 74 रन की धामी पारी खेली। वहीं सईम अयूब में 15 गेंदों में 31 रन बनाए। बल्लेबाजी करने पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

साउथ अफ्रीका के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे लिंडे ने 4 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा क्वेना मफाका ने 2 विकेट, ओटनील बार्टमैन औऱ एंडिले सिमेलाने ने 1-1 विकेट चटकाया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 दिसंबर) को सेंचुरियन में खेला जाएगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार