31 जनवरी (CRICKETNMORE)| क्विंटन डी कॉक (83), कप्तान फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 50) और रासी वान डेर डसेन (नाबाद 50) के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका ने बुधवार को खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट पर हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। मेजबान साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे मैच पांच विकेट से और तीसरा वनडे डकवर्थ लुइस नियम के तहत 13 रन से जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने पहला वनडे पांच विकेट से और चौथ वनडे आठ विकेट से जीता था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक ने 58 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के जबकि डु प्लेसिस ने 72 गेंदों पर तीन चौके लगाए। डसेन ने 61 गेंदों की नाबाद पारी में तीन छक्के जड़े। 

अपना 101वां वनडे खेलने वाले डी कॉक का यह 18वां और कप्तान डु प्लेसिस का यह 31वां अर्धशतक है। वहीं, पांचवां वनडे मैच खेलने वाले डसेन का सीरीज में यह तीसरा अर्धशतक है। 

इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 34 और हाशिम अमला ने 14 रन बनाए। डु प्लेसिस और डसेन ने चौथे विकेट के लिए 95 रन की अविजित साझेदारी की। 

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर, उस्मान खान और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए। 

Advertisement

इससे पहले, पाकिस्तान ने फखर जमान (70) और इमाद वसीम (नाबाद 47) के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 240 रन का स्कोर बनाया। 

उनके अलावा कप्तान शोएब मलिक ने 31, बाबर आजम ने 24 और शादाब खान ने 19 रन का योगदान दिया। 

साउथ अफ्रीका के लिए ड्वैन प्रिटोरियस और एंडिले फेहलुकवायो ने दो-दो जबकि डेल स्टेन, कगिसो रबादा और विलेम मुल्डर को एक-एक विकेट मिले।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार