चेस्टर ली स्ट्रीट, 28 जून (CRICKETNMORE)| पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेटों से मात दे दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ढेर कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 37.2 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। ड्वायन प्रीटोरियस को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

इस हार से हालांकि श्रीलंका की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। उसके अभी सात मैचों में दो जीत तीन हार और दो रद्द मैचों के बाद छह अंक हैं। उसे अभी दो मैच और खेलने हैं। इन दो मैचों में अगर उसे जीत मिलती है तो उसके 10 अंक होंगे लेकिन उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। 

Advertisement

श्रीलंका को जो एक विकेट मिला वो उसे लसिथ मलिंगा ने दिलाया। मलिंगा ने 31 के कुल स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (15) का विकेट लिया, लेकिन इसके बाद कप्ताान फाफ डु प्लेसिस और हाशिम अमला ने आसानी से बल्लेबाजी की और विकेट पर पैर जमाए। 

इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत दिलाई। 

 

साउथ अफ्रीका के आठ मैचों में दो जीत और पांच हार के बाद पांच अंक हैं और वह आठवें स्थान पर ही है। 

इससे पहले, टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। अपना दूसरा वर्ल्ड कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए। मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए। कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया। 

श्रीलंका के विकेटों के पतन की शुरुआत रबादा ने की। इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को बोल्ड कर दिया।

कुशल परेरा और अविश्क फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की टीम को पटरी पर ला दिया लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंका फिर खड़ी नहीं हो पाई। 

Advertisement

इस साझेदारी को प्रीटोरियस ने तोड़ा। उन्होंने अपना पहला शिकार फर्नाडो को बनाया और पांच रन बाद वह कुशल को भी आउट कर गए। यहां से श्रीलंका मुसीबत में पड़ गई। 

अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला टीम को बचाने में फिर नाकाम रहा। मैथ्यूज की 11 रनों की पारी का अंत मौरिस ने 100 के कुल स्कोर पर किया। 23 रन बना चुके कुशल मेंडिंस को प्रीटोरियस ने अपना तीसरा शिकार बनाया और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन कर दिया। 

धनंजय डी सिल्वा (24), जीवन मेंडिस (18), थिसारा परेरा (21), इसुरु उदाना (17) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। 

Advertisement

मौरिस ने लसिथ मलिंगा (4) का विकेट ले श्रीलंका की पारी को समेट दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार