New Zealand vs South Africa 2nd Semi Final: साउथ अफ्रीका ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे (George Linde) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है। एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कवर के तौर पर वह लाहौर पहुंचेगे, जहां यह मुकाबला खेला जाना है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ हुए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में फील्डिंग के दौरान मार्करम को सीधी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद वह बाकी मुकाबले से बाहर हो गए थे। मंगलवार (4 मार्च) की शाम को उनका फिटनेस टेस्ट होगा, जिसके बाद यह तय होगा कि वह 5 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं। 

Advertisement

बता दें कि साउथ अफ्रीका चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। एनरिक नॉर्खिया, गेराल्ड कोएत्जे, नांद्रे बर्गर और लिजार्ड विलियम्स टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे। 

लिंडे मंगलवार को साउथ अफ्रीका की टीम के साथ जुड़ेगे। अगर मार्करम टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो ही लिंडे आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल होंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका के पास स्पिनर के तौर पर केशव महाराज और तबरेज शम्सी पहले से ही टीम में हैं। लेकिन अभी तक महाराज को ही खेलने का मौका मिला है। 

लिंडे हाल ही में एसए20 में चैंपियन बनी एमआई केपटाउन की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 11 मुकाबलों में 153.33 की स्ट्राईक रेट से 161 रन बनाए थे औऱ 11 विकेट भी हासिल कि थे। बता दें कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी वनडे मैच सितंबर 2021 में खेला था। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बाएं हाथ के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। कप्तान टेम्बा बावुमा और टोनी डी जॉर्जी ठीक हो गए हैं औऱ मंगलवार को साउथ अफ्रीका टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। बता दें कि दोनों खिलाड़ी बीमार होने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले का हिस्सा नहीं थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार