बीसीसीआई और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड के बाद अभ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पुरुष और महिला क्रिकेटर्स के बीच भेदभाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स के लिए समान वेतन की घोषणा कर दी है। अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के इस ऐतिहासिक कदम के बाद वो भी भारत और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की ये घोषणा दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड्स के लिए भी एक मिसाल का काम करेगा और हो सकता है कि आने वाले समय में बाकी देशों के क्रिकेट बोर्ड भी इसी राह पर चलते हुए दिखें। इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर आयोजित टी20 महिला वर्ल्ड कप में प्रोटियाज़ ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। वो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे लेकिन पहली बार खिताब जीतने से चूक गए।

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि ये घोषणा उल्लेखनीय है और ये देश में महिला क्रिकेट परिदृश्य को ऊंचा उठाएगी। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोसेकी ने कहा, "हम पेशेवर महिला क्रिकेट लीग का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, एक पहल जो हमारी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाती है और एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।"

Also Read: Cricket History

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "महिलाओं की घरेलू संरचना के व्यावसायीकरण का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को चमकने के लिए एक मंच प्रदान करके, खेल उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देकर, खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करके महिला क्रिकेट परिदृश्य को ऊपर उठाना है। वैश्विक मंच पर दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट की सफलता के साथ, हमारा मानना ​​है कि ये स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, एक ऐसा वातावरण तैयार करेगा जो विकास, लचीलापन और खेल के प्रति गहरे प्रेम को बढ़ावा देगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार