तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा (4 ओवर, 25 रन, 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका लेजेंड्स ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका लेजेंड्स को 125 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

फाइनल में अब इंडिया लेजेंडस से भिड़ने के लिए श्रीलंका को लेजेंड्स को 126 रन के लक्ष्य को हासिल करना है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोंटी रोड्स की अगुवाई वाली टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और वह नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई, जिसके चलते वह बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मोर्ने वेन विक ने 47 गेंदों पर आठ चौके की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अल्वीरो पीटरसन ने 27 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 27 रनों का योगदान दिया।

वहीं, जस्टिन कैंप ने 15, कप्तान जोंटी रोडस ने चार, जांडर डी ब्रुइन ने सात, रोजर टेलेमेचस ने पांच और थांडी ताशबाला ने एक रन बनाए, जबकि एंड्रयू पुटिक, मखाया एनतिनी और मोंडे जेंडेकी खाता खोले बिना आउट हुए।

श्रीलंका लेजेंडस के लिए कुलसेकरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा सनथ जयसूर्या, परवेज महारूफ तथा कौशल्या वीररत्ने ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार