भारतीय महिला टीम ने यहां भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 31 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि ऋचा घोष 26 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 44 और दीप्ति शर्मा आठ गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की तरफ से नोनकुलुलेको मलाबा, शब्निम इस्माइल, नादिने डी क्र्लेक और एने बोश ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहीं स्मृति मंधाना इस्माइल की गेंद पर आउट हो गईं।

मंधाना ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि मलाबा ने शेफाली को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत कर दिया। शेपाली के आउट होने के बाद हरलीन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और बोश की गेंद पर इस्माइल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गईं। हरलीन ने 31 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 31 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद ऋचा घोष और जेमिमा रॉड्रिग्वेज ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। लेकिन डी क्र्लेक ने रॉड्रिग्वेज को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। रॉड्रिग्वेज ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार