5 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। कल के स्कोर 3 विकेट पर 353 रन से आगे साउथ अफ्रीकी टीम ने आज टेस्ट मैच के चौथे दिन कप्तान हाशिम अमला और फेफ डु प्लेसिस ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और अमला ने शानदार दोहरा शतक जमाकर टीम के स्कोर को इंग्लैंड के स्कोर के पास ले जाने में कारगर भूमिका अदा करी तो साथ ही हाशिम अमला ने आज अपने टेस्ट करियर का चौथा दोहरा शतक जमाया। हाशिम अमला ने 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हाशिम अमला ने फेफ डु प्लेसिस  के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 171 रनों की पार्टनरशिप कर साउथ अफ्रीका के स्कोर को 439 रन पर पहुंचा कर आउट हुए।


Advertisement

हाशिम अमला को स्टुअर्ट बॉर्ड ने आउट किया। इसके बाद फेफ डु प्लेसिस भी 86 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन साउथ अफ्रीकी पारी में टी बवउमा ने कमाल करते हुए टेस्ट शतक जमाया।

बल्लेबाज टी बवउमा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, उन्होंने क्रिस मोरिस के साथ मिलकर स्कोर को इंग्लैंड के स्कोर के और करिब ले गए। एक तरफ टी बवउमा ने 102 रन की नॉट आउट लाजबाव पारी खेली तो वहीं क्रिस मोरिस 69 रन की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका के पारी को 627 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका की टीम ने 7 विकेट पर 627 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

इंग्लैंड के तरफ से गेंदबाजी में स्टीफन फिन मे 2 विकेट, स्टुअर्ट बॉर्ड ने 2 तो वहीं बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन को 1- 1 विकेट मिला।

Advertisement

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे जिसके कारण इंग्लैंड को 18 रन की बढ़त मिल गई है। इंग्लैंड के तरफ से क्रिज पर कप्तान कुक 8 और एलेक्स हेल्स 5 रन बनाकर नाबाद थे।

PIC- England Twitter

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार