नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वेन पार्नेल (Wayne Parnell) टीम की 2017 के बाद लौटे हैं। पार्नेल ने 2018 में कोलपैक डील साइन की थी, जिसके चलते उनका साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था। लेकिन अब वह दोबारा साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा खाया ज़ोंडो (Khaya Zondo) को भी तीन साल बाद मौका मिला है। 

Advertisement

टेम्बा बावुमा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, उनकी जगह स्पिनर केशव महाराज टीम की कप्तानी संभालेंगे। एनरिक नॉर्खिया, क्विंटन डी कॉक और कागिसो रबाडा को आराम दिया गया है। 26 वर्षीय बल्लेबाज जुबैर हमजा और विकेटकीपर रयान रिकेलटन को पहली बार टीम में मौका मिला है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच पहले वनडे 26 नवंबर को होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 28 नवंबर औऱ तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 दिसंबर को होगा। तीनों मुकाबले सेंचुरियन के मैदान पर खेले जाएंगे। 

साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। सुपर 12 राउंड के पांच मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने चार में जीत हासिल की,हालांकि रन रेट के चलते वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

नीदरलैंड वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

केशव महाराज (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, एंडिले फेहलुकवेओ, लिजाड विलियम्स, जुबैर हमजा, डेरिन डुपाविलॉन, सिसांडा मगला, जानेमन मलान, वेन पार्नेल, रेयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, कायल वेरेने और खाया जोंडो।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार