आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच भिड़ंत ज़ारी है। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को इस मैच में भी शानदार शुरुआत मिली लेकिन मिडल ऑर्डर ने फिर से टीम को धोखा दे दिया।

Advertisement

हालांकि, इस मैच में एक अज़ीबोगरीब नज़ारा भी देखने को मिला जिसने सीएसके फैंस को काफी निराश किया। दरअसल, रविंद्र जडेजा के ओवर में शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को हवा में मार बैठे और अंबाती रायडू ने शानदार कैच पकड़ लिया। गिल आउट होने के बाद पवेलियन की तरफ जा रहे थे तभी अंपायर ने उन्हें रोक दिया।

Advertisement

जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो साफ देखा जा सकता था कि गेंद स्पाइडर कैमरा में लगकर रायडू के हाथों में आई थी और इसका मतलब ये था कि शुभमन को आउट नहीं दिया जा सकता था। इस तरह ना सिर्फ शुभमन को जीवनदान मिला बल्कि इस गेंद को भी डेड बॉल करार दिया गया।

इस दौरान कप्तान धोनी अंपायर से भी बात करते हुए दिखे लेकिन उनकी बातचीत का कोई असर अंपायर के फैसले को नहीं बदल पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार