South Africa Team For Namibia Tour: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है और बाएं हाथ के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। साउथ अफ्रीका अपने इस दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेलेगी, जिसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे की ही और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
रेगुलर कप्तान एडेन मार्करम (T20I) और टेम्बा बावुमा (ODI) को घरेलू सीज़न से पहले आराम दिया जा रहा है, जिसमें आठ टेस्ट मैच शामिल हैं। साथ ही कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज जैसे मुख्य गेंदबाज़ भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और क्वेना मफाका टीम का हिस्सा हैं।
इसके अलावा मार्को यान्सेन के जुड़वा भाई डुएन यान्सेन को मौका मिला है, जो हाल ही के क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड्स में वनडे कप प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते थे। कॉर्बिन बॉश के भाई ईथन बॉश, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए एक वनडे मैच खेला है, उन्हें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। वहीं भाइयों की जोड़ी जॉर्डन हरमन और रुबिन हरमन भी टीम में हैं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़ेन और युवा तेज गेंदबाज न्कोबानी मोकोएना, दोनों को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
फ़ोर्टुइन, जिन्होंने घरेलू व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 299 मैच खेले हैं, नवंबर 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। वह अब साउथ अफ्रीका के लिए वापसी कर रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 16 वनडे और 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
अगले आठ महीनों में साउथ अफ़्रीका के सामने खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने की चुनौती होगी। इस दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ घरेलू सीरीज़ खेलनी हैं और उसके बाद श्रीलंका में सीरीज खेलनी है।
नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुएन यान्सेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, जेसन स्मिथ, प्रेनेलन सुब्रायेन।