Sreesanth picks World Cup 2023 Flop XI: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है, जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) ने इस विश्व कप की फ्लॉप XI (ICC Cricket World Cup 2023 Flop XI) टीम का चुनाव किया है। श्रीसंत ने अपनी इस टीम में बाबर आज़म (Babar Azam को कप्तान बनाया है। वहीं पाकिस्तान टीम के कुल 4 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

श्रीसंत ने WC Flop XI में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने इस टीम में बाबर आज़म के अलावा जोस बटलर, जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी शामिल किया है। इसके अलावा श्रीसंत शाकिब अल हसन के बर्ताव से भी काफी नाराज दिखे जिस वज़ह से उन्होंने इस टीम में उन्हें भी शामिल किया। वर्ल्ड कप की फ्लॉप इलेवन टीम में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा भी शामिल हैं।

Advertisement

श्रीसंत शादाब खान, मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ के प्रदर्शन से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं जिस वजह से उन्होंने बाबर को मिलाकर कुल 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस टीम में रखा है। वहीं श्रीलंका से उन्होंने महेश थीक्षाना और अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी को भी टीम में ना चाहते हुए भी जगह दी है।

Also Read: Live Score

World Cup 2023 Flop XI: बाबर आज़म (कप्तान), जोस बटलर (उपकप्तान), जो रूट, स्टीव स्मिथ, टेम्बा बावुमा, शाकिब अल हसन, शादाब खान, मोहम्मद नबी, मोहम्मद नवाज, महेश थीक्षाना, हारिस रऊफ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार