न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आखिकार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन का अपना पहला मैच खेला। वो हैदराबाद के लिए शुरुआती दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चल रहे मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 41 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम को 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने 162 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।

Advertisement

हैदराबाद की पारी की दौरान केन विलियमसन द्वारा  खेला गया हेलीकॉप्टर शॉट आज चर्चा का विषय रहा। जैसा कि हम सब जानते है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट वर्ल्ड में हेलीकॉप्टर शॉट खेलने के लिए मशहूर रहे और इस शॉट के द्वारा उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के लगाएं है। बाद में इस शॉट को वर्ल्ड क्रिकेट के कई बल्लेबाजों ने खेला जिसमें डेविड वॉर्नर, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, राशिद खान के अलावा कई और बल्लेबाज शुमार है।

विलियमसन ने भी हैदराबाद की पारी के आखिरी ओवर में दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के खिलाफ यह शॉट खेलने की कोशिश की। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने धोनी के अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट मारा लेकिन यह गेंद बाउंड्री पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों में चली गई और विलियमसन को वापस पवेलियन का रास्ता पकड़ना पड़ा।

आपकों बता दें कि पिछले दो मैचों से हैदराबाद का मिडल ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा था और आखिरकार टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान स्पिनर मोहम्मद नबी की जगह इस शानदार कीवी बल्लेबाज को टीम में शामिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार