SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने सोमवार (13 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़ा खराब रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

अनचाहे रिकॉर्ड में नंबर 1

Advertisement

जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद अभिषेक ने रवि बिश्नोई को कैच थमा दी और इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में एक साल मे सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

साल 2026 में 18 पारियों में 7वीं बार अभिषेक 0 पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा (2018 में 6 बार) और संजू सैमसन (2024 में 6 बार) को की पीछे छोड़ा। 

T20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले भारतीय

7 - अभिषेक शर्मा, 2026 में (18 पारियां)

Advertisement

6 - रोहित शर्मा, 2018 में (32 पारियां)

6 - संजू सैमसन, 2024 में (32 पारियां)

5 - गुरकीरत सिंह मान, 2013 में (19 पारियां)

Advertisement

बतौर ओपनर भी खराब प्रदर्शन

बतौर ओपनर टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अब इस लिस्ट में एलेक्स हेल्स ही उनसे आगे हैं, जो 2023 में टी-20 मे आठ बार 0 पर आउट हुए थे। 

दूसरी बार हुआ ऐसा

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज पारी की पहली गेंद पर आउट हुए है। इससे पहले आईपीएल 2018 में पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिखर धवन पारी की पहली गेंद पर आउट हुए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार