IPL Auction: आईपीएल 2022 ऑक्शन में वीरेंद्र सहवाग के भांजे की किस्मत खुल गई है। वीरेंद्र सहवाग के भांजे मंयक डागर जिनका बेस प्राइज 20 लाख रूपए था उन्हें उनके बेस प्राइज से 9 गुना ज्यादा कीमत देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। SRH ने 1 करोड़ 80 लाख रूपए में मंयक डागर को खरीदा।

Advertisement

मंयक डागर को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। दोनों ही टीमें वीरेंद्र सहवाग के भांजे मंयक डागर को अपने स्कवॉड में शामिल करने की इच्छुक थीं यही वजह है कि इस खिलाड़ी की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई।

Advertisement

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और मयंक की मां कजिन भाई-बहन हैं। 24 साल के मयंक डागर गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। 2016 में फर्स्ट क्लास किकेट में डेब्यू करने वाले मंयक ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 87 विकेट लिए हैं वहीं उन्होंने 20.32 के औसत से 732 रन भी बनाए हैं। मयंक डागर 44 टी20 मैच भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 21.70 के औसत से 44 विकेट लिए हैं।

वहीं अगर ऑक्शन की बात करें तो सैम कुर्रन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने इस हरफनमौला खिलाड़ी को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम कुर्रन के अलावा बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन पर भी धनवर्षा हुई और करोड़ो की बोली पर इन खिलाड़ियों को खरीदा गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार