29 मार्च। संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 2 विकेट पर 198 रन बनाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

संजू सैमसन ने 54 गेंद पर शतक ठोककर सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। खासकर भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में 24 रन बटोर डाले। संजू सैमसन 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में सैमसन ने 10 चौके और 4 छक्के जमाए।

Advertisement

संजू सैमसन के अलावा कप्तान रहाणे ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 49 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की पार्टवरशिप की और राजस्थान के स्कोर को 198 रनों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

संजू सैमसन का आईपीएल करियर में यह दूसरा शतक है। इससे पहले पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ साल 2017 में संजू सैमसन ने शतक जमाया था। इसके साथ - साथ बेन स्टोक्स 16 रन पर नाबाद रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदाबाजों में राशिद खान ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओर में 24 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा विजय शंकर और शहबाज नदीम को 1- 1 विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार