श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर केकेआर ने लीग के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीता। केकेआर की इस जीत के बाद खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ का जश्न देखने लायक था, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में मातम देखने को मिला।

Advertisement

हैदराबाद की इस शर्मनाक हार के बाद खिलाड़ियों के दिल तो टूटे ही लेकिन मैच के बाद, SRH की मालकिन काव्या मारन को भी रोते हुए देखा गया। इस समय उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी टीम की हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक सकीं और स्टेडियम में ही रोती हुई दिखीं। उनका वायरल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस फाइनल की बात करें तो हैदराबाद की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। ये आईपीएल के इतिहास में फाइनल में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 24(21) रन पैट कमिंस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाया। उनके अलावा एडेन मार्करम ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। 

Also Read: Live Score

हेनरिक क्लासेन ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन और नितीश रेड्डी ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन का योगदान दिया। आंद्रे रसेल ने कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने मैच को 10.3 ओवर में 114 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। उन्होंने 26 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 52* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 32 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। वेंकटेश ने गुरबाज़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 91(45) रन जोड़े। हैदराबाद की तरफ से एक -एक विकेट पैट कमिंस और शाहबाज अहमद ने हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार