SRH vs DC IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टी-20 क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की है। इस मैच के दौरान हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर ने अब तक के आईपीएल के इतिहास की सबसे अजीब गेंद डाली है।

Advertisement

डेविड वार्नर ने विजय शंकर को उनके दूसरे स्पेल पर गेंदबाजी के लिए बुलाया था। विजय शंकर ने 13 वें ओवर की पहली चार गेंदे तो ठीक डाली लेकिन पांचवी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। विजय शंकर के हाथ से गेंद फिसलकर काफी उपर चली गई थी। स्ट्राइक पर मौजूद पंत ने इस गेंद पर शॉट खेलते ही सिंगल ले लिया।

Advertisement

विजय शंकर से यह गेंद अनजाने में डाली गई थी लेकिन आज तक शायद ही क्रिकेट के इतिहास में किसी खिलाड़ी ने ऐसी गेंद डाली हो। हालांकि, अंपयार द्वारा इस गेंद को नो बॉल करार दिया गया जिसपर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाराजगी जताई थी। अगली गेंद पर स्मिथ को फ्री हिट मिली जिसपर उन्होंने चौका जड़ दिया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम भी निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन ही बना सकी थी। इस मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था। हैदराबाद की टीम ने सुपर ओवर में 7 रन बनाए थे जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से प्राप्त कर जीत लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार