Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 03 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने KKR के होम ग्राउंड पर 226 रन डिफेंड करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी SRH के स्टार प्लेयर थे जिन्होंने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए और 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके।
SRH vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 03 मई 2026
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।
बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 242 रन डिफेंड करके दिल्ली कैपिल्स को 47 रनों से हराया था।
SRH vs KKR Head To Head Record
कुल - 31
सनराइजर्स हैदराबाद - 11
कोलकाता नाइट राइडर्स - 20
SRH vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SRH vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SRH vs KKR Probable Playing XI
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेट, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।
Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना।
SRH vs KKR Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SRH vs KKR Match Prediction, SRH vs KKR Pitch Report, Today's Match SRH vs KKR, IPL 2026, SRH vs KKR Prediction, SRH vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।