Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार, 06 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर के मैदान पर 18.5 ओवर में 220 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में PBKS के लिए श्रेयस अय्यर, प्रियांश और प्रभसिमसन सिंह ने अर्धशतक ठोके थे।

Advertisement

SRH vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 06 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। गौर करें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन तो बनाने ही होंगे।

Advertisement

बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता। इस मुकाबले में अंगकृष रघवुंशी (59 रन) ने अर्धशतक ठोका और वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए।

SRH vs PBKS Head To Head Record

कुल - 25
सनराइजर्स हैदराबाद - 17
पंजाब किंग्स - 08

Advertisement

SRH vs PBKS, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs PBKS, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

SRH vs PBKS Probable Playing XI

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन।

Advertisement

Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, वैशाख विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा। 

SRH vs PBKS Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

SRH vs PBKS Match Prediction, SRH vs PBKS Pitch Report, Today's Match SRH vs PBKS, IPL 2026, SRH vs PBKS Prediction, SRH vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार