Sri Lanka Women, ICC Women’s T20 World Cup 2026 Squad: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू एक बार फिर टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब ज्यादा दूर नहीं है और सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी बीच इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी शुक्रवार (29 मई) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
श्रीलंका की 36 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी चचमारी अट्टापट्टू को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। चमारी के लिए यह काफी खास मौका भी होगा क्योंकि वह अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप के सभी 9 संस्करण खेलने वाली श्रीलंका की इकलौती खिलाड़ी हैं। ऐसे में इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी भूमिका टीम के लिए बेहद अहम रहने वाली है।
श्रीलंका महिला टीम 3 जून 2026 को इंग्लैंड रवाना होगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम दो वॉर्म-अप मुकाबले खेलेगी। पहला अभ्यास मैच 6 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 9 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों मैच डर्बी में होंगे।
इसके बाद श्रीलंका महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला बर्मिंघम के ऐतिहासिक एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका को ग्रुप-2 में रखा गया है, जहां इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं।
Chamari Athapaththu leads Sri Lanka's quest for a maiden T20WorldCup title
T20 World Cup (T20WorldCup) May 29, 2026
Details on their squad for the tournament https://t.co/MXn6JDOR4f
Also Read: LIVE Cricket Score
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका टीम:
चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंदिका दस्सानायका, निमाशा मदुशानी, शाशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, माल्की मदारा और मिथाली अयोद्ध्या।