England vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Report: कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) के शानदार शतक और डुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) की गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार (24 सितंबर) को हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। मेंडिस ने शानदार शतक जड़ा औऱ 100 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा ओपनिंग करने उतरे कामिंदु मेंडिस ने 65 गेंदों में 54 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 गेंदों में 137 रनों की अहम साझेदारी हुई।
इन दोनों के अलावा पवन रत्नायके ने 39 गेंदों में 48 रन और जनिथ लियंगे ने 26 गेंदों मे 32 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद औऱ गस एटकिंसन ने 2-2, वहीं जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही और बेन डकेट औऱ टॉम बैंटन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 19.4 ओवर में 143 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे बैंटन ने 62 गेंदों में 73 रन औऱ डकेट ने 63 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बाद इंग्लैड की पारी थोड़ी लड़खड़ाई और चार विकेट थोड़े-थोड़े अंतराल में गिर गए।
मिडल ऑर्डर में जोस बटलर औऱ विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेलकर पारी को संभाला। बटलर ने 49 गेंदों में 69 रन और जैक्स ने 61 गेंदों में 52 रन बनाए। लेकिन ये पारियां भी जीत की दहलीज पार कराने में नाकाम रही और इंग्लैंड 9 विकेट गवाकर 305 रन के स्कोर तक पहुंची।
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में वेल्लालागे ने 3 विकेट, दिलशान मदुशंका औऱ ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट, असिथा फर्नांडो और सचिनदु कोलम्बेज ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीरीज तीसरा औऱ निर्णायक मुकाबला 27 सितंबर को केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।