गॉल, 19 अगस्त | श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पांचवें दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के 122 रनों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। करुणारत्ने को उनकी कप्तानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया।

Advertisement

श्रीलंका ने पांचवें दिन शनिवार के अपने स्कोर 133/0 से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने टीम के स्कोर को 161 तक ले गए। विलियम समरविले ने दिन के 11वें ओवर में थिरिमाने (64) को पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। 

Advertisement

अगले ही ओवर में एजाज पटेल ने कुशल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस ने छह गेंदों में महज 10 रन बनाए। 

ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज एक छोर पर टिके रहे और मेजबान टीम के कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। यह पहली बार था जब करुणारत्ने ने किसी मैच की चौथी पारी में शतक लगाया हो। 

तेज गेंदबाज टिम साउदी ने करुणारत्ने (122) को पवेलियन की राह दिखाई। यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 50 रनों की आवश्यकता थी। 

हालांकि, कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी टीम पर हावी नहीं होने दिया। परेरा को उनकी पारी की आठवीं गेंद पर ही आउट दे दिया गया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू सिस्टम का उपयोग किया और वह बच गए। 

Advertisement

एक ओवर बाद मेहमान टीम ने उनके खिलाफ पगबाधा की अपील की और अम्पायर द्वारा आउट न दिए जाने के बाद रिव्यू लिया। इस बार भी निर्णय परेरा के पक्ष में रहा। 

परेरा (23) को 250 के कुल योग पर ट्रेंट बाउल्ट ने आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मैथ्यूज एवं धनंजय डि सिल्वा मेजबान टीम को जीत तक ले गए। मैथ्यूज 28 और डि सिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार