श्रीलंका के पूर्व  दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) लंबे समय से अपने घर से दूर हैं। महेला जयवर्धने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में चल रहे टी 20 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम के साथ सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे लेकिन अब वह सुपर 12 चरण की शुरुआत से पहले स्वदेश वापस लौटेंगे।

Advertisement

महेला जयवर्धने ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और इसके पीछे का कारण क्वारंटाइन और लंबे समय तक बायो-बबल में रहने को बताया है। महेला जयवर्धने ने हालांकि कहा है कि श्रीलंका लौटने के बावजूद वह वर्क फ्रॉम होग करते रहेंगे। महेला जयवर्धने ने कहा है कि तकनीक की मदद से घर से ही वह टीम की सहायता करना जारी रखेंगे।

Advertisement

UAE में श्रीलंकाई पत्रकार को दिए इंटरव्यू में जयवर्धने ने कहा, 'मेरे लिए अब मुश्किल हो रहा था। मैने गिनती है कि मुझे 135 दिन क्वारंटीन में हो गए थे। ये सिलसिला जून से जारी था। लेकिन, अब मैं और ऐसे नहीं रह सकता। मैं श्रीलंकाई टीम के लिए तकनीक के माध्यम से उपलब्ध रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वो मेरी बात समझेंगे। इतने दिनों से मैंने अपनी बेटी को नहीं देखा। अब मुझे घर जाना ही होगा।'

बता दें कि महेला जयवर्धने बैटिंग कंसल्टेंट के रूप  में श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़े थे। इससे पहले वह यूएई में ही मुंबई इंडियंस टीम के साथ बतौर हेड कोच की भूमिका में दिखे थे। श्रीलंकाई टीम ने  टी 20 विश्व कप के सुपर 12 में प्रवेश कर लिया है। लेकिन, अब टूर्नामेंट के बीच में ही महेला जयवर्धने का सफर खत्म हो चुका है।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार