29 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम को 2017 और अगले साल के शुरुआती समय में काफी क्रिकेट खेलना है। जिसमें हर किसी की नजर इस साल के अंत में होने वाले टी इंडिया के साउथ अफ्रीका के दौरे पर रहेगी। लेकिन भारत का ये साउथ अफ्रीका दौरा थोड़ा छोटा हो सकता है क्योंकि श्रीलंका की टीम नवंबर-दिसंबर में भारत दौरे पर आ सकती है।  

Advertisement

इस साल जनवरी की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका में श्रीलंका साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ इन्डिपेन्डन्स कप खेलने के लिए हामी भरी थी। लेकिन अब इसकी जगह एक ट्राई सीरीज होगी जिसमें भारत,श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी। यह सीरीज अगले साल मार्च में श्रीलंका के 70वें स्वतंत्र दिवस मनाने के लिए खेली जाएगी। 

Advertisement

हालांकि अभी शेड्यूल तय नहीं हुआ है लेकिन खबरों के अनुसार श्रीलंका इस साल भारत दौरे पर आएगी और तीन टेस्ट, पांच वन डे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। ये सीरीज फरवरी 2018 में खेली जानी थी लेकिन इन्डिपेन्डन्स कप के कार्यक्रम के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करने की मांग की थी।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स 

श्रीलंका के भारत दौरे और भारत के साउथ अफ्रीका के दौरे के शेड्यूल का एलान होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि भारत अपने साउथ अफ्रीका के दौरे को थोड़ा छोटा करेगा। 

अभी चल रहा भारत का श्रीलंका दौरा 6 सितंबर को खत्म होगा। जिसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर वन डे सीरीज खेलनी है, उसके बाद श्रीलंका सीरीज और फिर उसे साउथ अफ्रीका जाना है।  

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा कि “ अगले साल फरवरी में श्रीलंका को भारत दौरे पर जाना था लेकिन उसम समय हमें ट्राई सीरीज यानी इन्डिपेन्डन्स कप की मेजबानी करनी है। जिसके चलते श्रीलंका के भारत दौरे को पहले कराया जाएगा।   ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स 

Advertisement

अगर श्रीलंका का भारत दौरा फरवरी में होता तो उसके मैच इन्डिपेन्डन्स कप से क्लैश होते। इसलिए हमनें बीसीसीआई से दौरे के समय में बदलाव करने की मांग की थी, जिसे उसने मान लिया है। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार