Sri Lanka Announced Squad Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (22 सितंबर) को जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड जारी किया। टीम की कप्तानी 30 वर्षीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) को सौंपी गई है।

Advertisement

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के लिए ज्यादातर युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। हालांकि, टीम को अनुभव देने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।

श्रीलंका की टीम में निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निरोशन डिकवेला के पास होगी। वहीं युवा खिलाड़ियों में लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो और अशेन बंडारा जैसे नाम शामिल हैं।

श्रीलंका एशियन गेम्स में टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमों में शामिल है, इसलिए उसे सीधे क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करने का मौका मिलेगा। श्रीलंका की टीम 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी, जबकि टूर्नामेंट में उसका पहला मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम
सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुल्ले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंदु रत्नायके, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कांत, दुशन हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और गरुका संकेत।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार