14 जुलाई। गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीकी टीम को 278 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में केवल 73 रनों पर ऑलआउट हो गई जो हर किसी को हैरान करने वाला रहा।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 352 रनों का लक्ष्य मिला था। स्कोरकार्ड

Advertisement

गौरतलब है कि पहली पारी में साउथ अफ्रीकी टीम ने 126 रन ही बनाए थे। श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 287 और 190 का स्कोर किया था। रोहित शर्मा की वाइफ है बला की खूबसूरत PHOTOS

साउथ अफीकी टीम के द्वारा दूसरी पारी में 73 रनों पर ऑलआउट होना साउथ अफ्रीकी टीम का इंटरनेशनल क्रिकेट में पुनः भर्ती के बाद से सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले साल 2015 में नागपुर टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम केवल 79 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

इसके अलावा आपको बता दें कि गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका के स्पिनरों ने 17 विकेट चटकाए तो वहीं साउथ अफ्रीकी स्पिनरों ने 8 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार