Sri Lanka Women vs Australia Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पांचवां मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार, 04 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2019 में वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन के मैदान पर 26.5 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से जीत हासिल की थी। ये भी जान लें कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक 11 ODI खेले गए हैं जो कि सभी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीते हैं।

Advertisement

SL-W vs AU-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 04 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पांचवां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 179 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 98 रन डिफेंड और 69 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 232 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि मौजूदा ODI वर्ल्ड कप में यहां एक मुकाबला खेला गया है जिसमें बांग्लादेश ने 31.1 ओवर में 130 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई। जान लें कि इस मुकाबले में 69.4 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 260 रन बने और 13 विकेट गिरे।

SL-W vs AU-W ODI Head To Head Record

कुल - 11
ऑस्ट्रेलिया - 11
श्रीलंका - 00

Advertisement

SL-W vs AU-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

SL-W vs AU-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

श्रीलंका की टीम से चमारी अट्टापट्टू और इनोका रानावीरा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो एश गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Sri Lanka Women vs Australia Women Probable Playing XI

Sri Lanka Women Probable Playing XI: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविषा दिलहरी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनि कुलसुरिया, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रानावीरा।

Advertisement

Australia Women Probable Playing XI: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन।

Sri Lanka Women vs Australia Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

SL-W vs AU-W Match Prediction, SL-W vs AU-W Pitch Report, SL-W vs AU-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match SL-W vs AU-W, SL-W vs AU-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sri Lanka Women vs Australia Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार