Sri Lanka crisis: श्रीलंका में आर्थिक संकट चल रहा है। महंगाई और पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी, गैसे और खाने के सामान की कमी के बाद श्रीलंका में लाखों लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंका में खराब होते हालात के बाद तमाम श्रीलंकाई क्रिकेटर्स लसिथ मलिंगा से लेकर कुमार संगकारा ने रिएक्शन दिया है। वहीं पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने रिएक्ट करते हुए भारत को अपना बड़ा भाई बताया है।

Advertisement

सनथ जयसूर्या ने कहा, 'श्रीलंका में लोगों को जिन स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों के लिए इस तरह से जीना मुश्किल है इस कारण उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी। यहां गैस की कमी है और घंटों तक बिजली नहीं आती है। हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई होने के नाते भारत ने हमेशा हमारी मदद की है।'

सनथ जयसूर्या ने आगे कहा, 'हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए जैसे श्रीलंका में हालात हैं उस स्थिति में जीना मुश्किल है। हम भारत और दूसरे देशों की मदद से इस हालात से बाहर निकलने की उम्मीद कर रहे हैं।'

Advertisement

वहीं श्रीलंका के दिग्गज कप्तान रह चुके अर्जुन राणातुंगा ने भी भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा, 'अगर राष्ट्रपति से हालात नहीं संभल रहे तो उन्हें हट जाना चाहिए। हम दुनिया भर से पैसे मांग रहे हैं। अच्छा है कि ऐसे देश हैं जो हमारी मदद कर रहे हैं, खासतौर पर भारत। देश पिछले दो सालों में बड़े संकट में घिर गया है।'

Advertisement

श्रीलंका में आपातकाल और कर्फ़्यू लगाया गया है लेकिन बावजूद इसके वहां विरोध प्रदर्शन जारी हैं। बता दें कि श्रीलंका को इस आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत संकटमोचक बना हुआ है। भारत ने श्रीलंका को क्रेडिट लाइन की पेशकश की है ताकि वहां बिजली और आर्थिक संकट को दूर किया जा सके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार