वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी विराट कोहली का बल्ला धोखा दे गया और वो सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए।विराट आउट होने से पहले एक बार फिर अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन ओडेन स्मिथ ने विराट को आउट करके भारतीय फैंस के 71वें शतक के इंतज़ार को और लंबा कर दिया। 

Advertisement

विराट के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मायूसी छा गई लेकिन इसी बीच श्रीलंकाई जर्नलिस्ट ने हमेशा की तरह एक बार फिर से ज़हर उगलते हुए कोहली को ओवररेटेड बल्लेबाज़ कह दिया जिसके बाद भारतीय फैंस काफी गुस्से में देखे गए।

Advertisement

श्रीलंका के जर्नलिस्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोहली की अंतरराष्ट्रीय शतक के बिना 67वीं पारी, आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 23 नवंबर 2019 को भारत में शाकिब और मुस्तफिजुर के बिना बांग्लादेश के खिलाफ था। कोहली ने इस सीरीज में 8 और 18 के स्कोर बनाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के नाम 31 डक भी हैं। इतिहास का सबसे ओवररेटेड क्रिकेटर।'

डेनियल एलेक्ज़ेंडर नाम के इस श्रीलंकाई पत्रकार को पहले भी विराट कोहली और टीम इंडिया को ट्रोल करते हुए देखा गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस भी करारा जवाब देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार