गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सेंट लूसिया जॉक्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के आखिरी लीग मैच में जमैका तलावास को 11 रन से हरा दिया।  सेंट लूसिया के 145 रनों के जवाब में जमैका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी। 

Advertisement

4 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लेने के लिए जहीर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया जॉक्स ने निर्धारित 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया। नजीबुलालाह जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवाल ने 32 औऱ रोस्टन चेस ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। 

जमैका के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट, वहीं फिडेल एडवर्डस, कार्लोस ब्रैथवेट,संदीप लामिचाने और वीरासैमी परमॉल ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका तलावास की शुरूआत शानदार रही और जर्मेन ब्लैकवुड (25) और ग्लेन फिलिप्स (49) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवरों में 84 रन जोड़े। इसके जहीर खान औऱ जेवेल ग्लैन की शानदार गेंदबाजी के आगे जमैका की पारी लड़खड़ा गई और अगले 45 रन के अंदर 9 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए और मैच हाथ से निकल गया।

सेंट लूसिया जॉक्स के लिए जहीर खआन और जेवेल ग्लैन ने 3-3 विकेट औऱ केसरिक विलियम्स ने 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

बता दें कि सेमीफाइनल में सेंट लूसिया जॉक्स का मुकाबला 9 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 3 बजे शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार