16 मई, मंबई (CRICKETNMORE)। पुणे सुपराजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2017 का पहला क्वालिफायर खेला जाएगा। आईपीएल 2017 में पुणे की टीम ने 2 मैच में पहले ही मुंबई को हरा चुकी है ऐसे में अब देखना होगा क्या मुंबई इडियंस की टीम लीग मैच में मिली हार का बदला चुका पाएगी।

Advertisement

वैसे आज होने वाले मैच में कई रिकॉर्ड्स बननें वाले हैं आईए डालते हैं एक नजर ..

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में दूसरी दफा लीग चरण के बाद मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर रही है। इसस पहले 2010 में मुंबई इंडियंस की टीम नंबर वन पर रही थी.

धोनी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में पांचवीं दफा प्ले ऑफ में खेल चुकी है।  पिछले 5 मौके पर धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे।  आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब प्लेऑफ में धोनी बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगें।

5 में से 3 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2017 में जीत हासिल की है। इसके अलावा 9 मैच में चेस करते हुए 6 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है।

Advertisement

पिछले 4 मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ मुंबई को केवल 1 मैच में जीत मिली है। साल 2016 आईपीएल में में मुंबई की टीम को पुणे के खिलाफ जीत मिली थी।

वानखेड़े स्टेडियम में मुंब इंडियंस की टीम ने आईपीएल  2017 में  7 मैच में 5 मैच जीतने में सफल रही है। 2 मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को हार पुणे और पंजाब के खिलाफ रन चेस करते हुए मिली है।

आईपीएल में पहली बार राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम प्ले ऑफ में खेल रही है। इसके अलावा अशोक डिंडा के लिए भी यह पहली बार है जब वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम का हिस्सा हैं। अशोक डिंडा ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 10 आईपीएल लगातार खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा के 1 कैच लपकते ही वो मुंबई इंडियंस के तरफ से आईपीएल में 50 कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन जाएगें। आईपीएल के इतिहास में 71 कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार