आज सीपीएल का पांचवां मुकाबला सेंट लूसिया जॉक्स और बारबाडोस ट्रिडेंट्स की बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जायगा। एक तरफ जहां बारबाडोस की टीम अपना पहला मुकाबला 6 रनों से जीत के आयी है तो वहीं सेंट लूसिया जॉक्स को 5 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा है। आज के मैच में दोनों ही टीम के कुछ खिलाड़ियों की नजर कुछ रिकॉर्ड बनाने पर होगी। ऐसे में आइये आज जानते है इस मैच में बनने वाले कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर बनेंगे नबी

Advertisement

सेंट लूसिया जॉक्स की तरफ से खेलने वाले मोहम्मद नबी आज 36 रन बनाते ही अपने टी20 करियर में 4000 रन पूरे कर लेंगे। वो टी-20 में 4000 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बनेंगे। नबी के नाम अभी 259 मैचों में 3964 रन दर्ज है।


आंद्रे फ्लेचर लगाएंगे छक्कों का दोहरा शतक

ओपनर आंद्रे फ्लेचर के नाम टी-20 में 195 छक्के दर्ज है और आज अगर वो 5 छक्के लगा देते है तो टी-20 में उनके 200 छक्के पूरे हो जाएंगे। उन्होंने अभी तक कुल 186 टी-20 मैचों में हिस्सा लिया है।


राशिद खान करेंगे ये अद्भुत कारनामा

Advertisement

बारबाडोस ट्रिडेंट्स के तरफ से खेलने वाले राशिद खान आज के मैच में 2 विकेट हासिल करते ही अपने टी-20 करियर में 300 विकेट हासिल कर लेंगे। राशिद खान के नाम 212 मैचों में 298 विकेट दर्ज है और आज 2 विकेट लेने के साथ ही वो अफगानिस्तान के तरफ से टी-20 में 300 विकेट  चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।


डैरेन सैमी और केसरिक विलियम्स के बीच आगे निकलने की होड़

डैरेन सैमी और तेज गेंदबाज केसरिक विलयम्स ने  सेंट लूसिया जॉक्स के लिए 23-23 विकेट हासिल किए है। इन दोनों के बीच विकेटों के मामले में ऑफ स्पिनर शेन शीलिंगफोर्ड से आगे निकलने की होड़ होगी। शीलिंगफोर्ड के जॉक्स के लिए 25 विकेट चटकाए है। अगर सैमी या केसरिक विलियम्स में से कोई भी गेंदबाज 3 विकेट चटका लेते है तो वह सेंट लूसिया जॉक्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की लिस्ट में पहले पायदान पर आ जाएंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार