टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, कुछ फोटोग्राफर्स और फैन्स ने उन्हें और उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कर दीं। रोहित ने तुरंत समायरा को अपने पीछे कर लिया, ताकि वह कैमरों की भीड़ से सुरक्षित रह सके।

Advertisement

रोहित ने वहां मौजूद लोगों को थोड़ा दूर रहने का इशारा भी किया और बच्चों को कार में बैठाने में मदद की। हालांकि, मामला शांत होने के बाद, हिटमैन ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज भी दिया।

Advertisement

VIDEO:

दरअसल, रोहित की पॉपुलैरिटी पिछले कुछ महीनों में और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने भारत को T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताया और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी जीत दिलाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उनकी 76 रनों की पारी ने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह रोहित शर्मा के कप्तानी करियर का दूसरा ICC खिताब रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित परिवार संग मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। अब वह IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। हालांकि इस बार भी कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे और रोहित एक सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में होगा। फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन अपने बल्ले से एक बार फिर धमाल मचाएंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पिछले कुछ समय से क्रिकेटर्स और मीडिया के बीच ऐसी घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में केकेआर के गेंदबाज हर्षित राणा का भी एक रिपोर्टर से टकराव हुआ था। लेकिन रोहित शर्मा को हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह मैदान में हों या मैदान के बाहर, अपनी बात साफ तरीके से रखने में यकीन रखते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार